नीमच। जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम आमजनों की मदद का जरिया बन गया है। मंगलवार को कलेक्टोरेट नीमच में आयोजित जनसुनवाई जिले के दिव्यांगों के लिए काफी मददगार साबित हुई। जनसुनवाई में एडीएम नेहा मीना ने दिव्यांग आवेदक नीमच सिटी निवासी कांताबाई मीणा एवं बघाना के दिव्यांग ईमरानशेख को तत्काल रेडक्रॉस से निरूशुल्क व्हीलचेयर दिलवाई। जनसुनवाई में तत्काल व्हीलचेयर की सुविधा मिल जाने से दिव्याग कांताबाई व ईमरान काफी खुश नजर आ रहे थे।
इसके साथ ही एडीएम नेहा मीना द्वारा जनसुनवाई में सरवानिया महाराज निवासी दिव्यांग प्रकाश कन्हैयालाल को वैसाखी रेडक्रॉस के माध्यम से प्रदान की गई। जनसुनवाई में दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर एवं वैसाखी जैसे सहायक उपकरण मिल जाने से उन्हे, अपने दैनिक काम-काज करने में काफी सुविधा होगी।