नीमच। नीमच निवासी ओमप्रकाश दीवान नीमच में चाय, नाश्ते की दुकान चलाते हैं। कोरोना के समय इन्हें बहुत अधिक आर्थिक नुकसान हुआ। जानकारी मिलने पर ये नगर पालिका पहुंचे एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत सहायता का आवेदन किया। नगरपालिका नीमच द्वारा बहुत ही कम समय में इन्हें 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। ओमप्रकाश ने मन लगाकर अपना व्यवसाय प्रारम्भ किया।
चाय, नाश्ते की दुकान अच्छी चलने लगी और इन्होंने छह माह में ही 10 हजार रुपये का ऋण अदा कर दिया। जैसे ही ऋण का भुगतान किया, इन्हें नये स्तर पर 20 हजार रुपये का ऋण दिया गया। वह ऋण भी इन्होंने बहुत ही कम समय में जमा कर दिया। इनकी साख अच्छी होने पर पुनरू इनको 50 हजार रुपये का ऋण दिया गया है। ओमप्रकाश बताते हैं, कि छोटे करोबारियों के लिये यह योजना वरदान सिद्ध हो रही है और वे इस धंधे से अच्छी आमदनी प्राप्त कर, अपना जीवन यापन कर रहे हैं। ओमप्रकाश दीवान इस योजना का लाभ मिलने पर म.प्र.सरकार को धन्यवाद दे रहे है।