मंदसौर। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आज मंदसौर में अनूठा प्रदर्शन किया। उन्होंने धरना स्थल पर सरकार का कुंभकरण की तरह रूपधारण कर, उसे जगाने की कोशिश की। अपने आंदोलन के 20वें दिन उन्होंने सरकार से मांगो को जल्द पूरा करने की मांग की है। वे अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर 15 दिसंबर 2022 से अनिश्चित कालीन आंदोलन कर रहे हैं। हड़ताल कर्मियों ने कुंभकरण का रूप धारणकर किया और उस पर मध्यप्रदेश सरकार का टैग लगाकर प्रदर्शन किया।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार को कुंभकरण रुपी नींद में सोई हुई बताते हुए कहा कि जैसे कुम्भकरण को जगाने के लिए कई जतन करने पड़ते थे। वे भी ऐसा ही कर रहे है। उनके 20 दिन के आंदोलन में आज तक सरकार या अधिकारियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे साफ है कि सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है। उसे जगाने ही वे आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान हड़तालियों ने कुंभकरण के पास ढोल, बजे, नगाड़े बजाकर विरोध किया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश में कार्यरत 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी न्यायोचित दो प्रमुख मांगों को लेकर विगत 15 दिसम्बर 2022 से चरण बद्ध आंदोलन कर रहे थे। जिसकी सूचना शासन प्रशासन को पूर्व में ही दी जा चुकी थी।