नीमच। समाधान एक दिन के तहत लोकसेवा केन्द्र नीमच से रावण रूण्डी निवासी विनोद-रामचन्द्र को मात्र आधा घंटे में खाता खसरा की डिजीटल नकल मिल गई है। तत्कल नकल पाकर विनोद काफी खुश है। उसे उम्मीद ही नहीं थी कि इतनी जल्दी खसरा खाता नकल मिल जायेगी। परन्तु समाधान एक दिवस से ही यह सम्भव हो सका है। खसरा नकल पाकर विनोद खुशी-खुशी अपने घर को रवाना हो गया।