BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2023, 6:42 pm
NEWS : जिले में 22 दस्तावेज लेखकों के चयन के लिए फरवरी माह में आयोजित होगी परीक्षा, जनवरी माह की इस तारीख तक जमा करा सकते हैं आवेदन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में 22 दस्तावेज लेखकों के चयन हेतु 05 फरवरी (रविवार) को परीक्षा आयोजित की जाएगी। उपखण्ड मुख्यालय चित्तौडगढ में दस्तावेज लेखकों के छः पद रिक्त हैं। इसी प्रकार से उपखंड राशमी में दो, गंगरार में चार, डूंगला में एक तथा बेगू, निंबाहेड़ा, बडीसादडी के लिये तीन- तीन दस्तावेज लेखकों की भर्ती की जाएगी। 

इस परीक्षा हेतु आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 12वीं अथवा इस के समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण, उत्तम चरित्र प्रमाण पत्र (दो पृथक पृथक) एवं आयु 18 वर्ष से कम नहीं हो तथा उसे दस्तावेज लेखन की जानकारी होनी चाहिये। आवेदक परीक्षा के लिए आवेदन पत्र अपने संबंधित उप पंजीयक कार्यालय अथवा उप पंजीयक कार्यालय चित्तौडगढ से 04 जनवरी से 18 जनवरी तक प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र 18 जनवरी सांय 6.00 बजे तक उक्त कार्यालयो में एक सौ रुपये के पोस्टल आर्डर अथवा डिमाण्ड ड्राफ्ट के साथ जमा करा सकते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE