नीमच। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अधिकारीयो ने आज अपनी अनिश्चितकालिन हडताल का 20 वें दिन संविदा स्वास्थ्य न्याय यात्रा निकाल कर अपना विरोध प्रदर्शन किया।
लगातार हडताल किये जाने के उपरान्त भी शासन द्वारा कोई सुनवाई एवं निर्णय नही किये जाने से आक्रोशित संविदा स्वास्थ्य कर्मियो ने शिवराज द्वारा बनाई गई 05 जून 2018 की नीति एनएचएम के कर्मचारी के उपर लागु नही होने के विरोध में आज सरकार से एनएचएम के संविदा कर्मियों के द्वारा न्याय मांगने हेतु रैली निकाल कर शासन के प्रति अपना रोष प्रकट किया।
उक्त न्याय यात्रा धरना स्थल से प्रारंभ हुई जिसमें सेकडो की तादात में संविदा कर्मीयो ने भाग लिया। ये वही संविदा कर्मी है जिन्होने कोविड काल में अपनी जान की परवाह नही करते हुए मरीजो की सेवा की। इसी को ध्यान में रखते हुए रैली में कई संविदा कर्मी पीपीए किट पहन कर न्याय यात्रा में शमिल हुए। जो फव्वारा चौक, टैगोर मार्ग, भारत माता चौराहा, जैन भवन रोड, गायत्री मंदीर रोड, शौरूम चौराहा होते हुए धरना स्थल पर पहुंची, जिला अस्पताल ट्रामा सेन्टर के बाहर शासन को जागृत कर अपनी जायज मांगो को मनवाने हेतु बडे जोश से जमकर नारे बाजी की गई।
संविदा कर्मियो ने चेतावनी दी कि समय रहते अगर सरकार ने हमारी मांगे नही मानी तो उक्त आन्दोलन उग्र रूप ले लेगा।