नीमच। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजनांतर्गत आज नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य में कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला नीमच द्वारा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी खंड नीमच पर किया गया। जिसमें नीमच तहसील के चार गांवों बांसखेड़ा, चड़ौली, किशनपुरा और धामनिया को चयनित कर अनुसूचित जाति वर्ग के 18 लघु कृषकों को 10000 रुपये मूल्य के निशुल्क यंत्र वितरित किए गए। वितरित किए गए यंत्रों में सीड ग्रेडर, हैंड स्प्रे पंपर एवं 12 हासिये शामिल है।
इस अवसर पर विधायक परिहार ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों को बिजली, पानी, खाद, बीज और सड़क उपलब्ध करा रहे हैं। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से नीमच जिले को जोड़ा गया है। किसान फसल पैदा करने के मामले में भेड़ चाल से बचे।खेती के साथ पशुपालन भी करे।
कार्यक्रम में कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष प्रहलाद भट्ट, अनुविभागीय कृषि अधिकारी ओएस बर्मन, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मोहन राणावत, वरिष्ठ विकास अधिकारी डीएस गोरे, पार्षद दारा सिंह यादव, सुनीता लबाना उपस्थित रहे। आभार नेमीचंद पाटीदार द्वारा व्यक्त किया गया।