नीमच। शहर में कल बुधवार को विद्युत वितरण कंपनी ट्रांसफार्मर रिप्लेसमेन्ट का कार्य करेगी। इस कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि दिनांक 04.04.2023 (बुधवार) को ट्रांसफार्मर रिप्लेसमेन्ट का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 11 केवी मेसी शोरूम फीडर पर किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9 से 10 बजे तक सरदार मोहल्ला, शांति नगर, बस स्टेण्ड, फव्वारा चौक, सिविल हॉस्पिटल कॉलोनी एरिया, एसपी कार्यालय, शास्त्री नगर, राजीव नगर, बगीचा नं. 04 आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।