नीमच। जिले के सभी विभाग के अधिकारी लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित सेवाएं समय सीमा में आवेदको को उपलब्ध करवाना सुननिश्चित करें। इस कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे। सेवाओं के प्रदाय में किसी भी प्रकार की उदासीनता नहीं हो। यह निर्देश कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय सीमा पत्रों के निराकरण की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी विभागों के जिला अधिकारियों को दिए। बैठक में एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसादएवं सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर अग्रवाल ने आगामी गणतंत्र दिवस के पूर्व स्वच्छता अभियान आयोजित करने, और इस अभियान में आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश सभी सीएमओ और जनपद सीईओ को दिए। कलेक्टर ने छात्रावासोंकी साफ-सफाई, रंगाई पुताई, व छात्रावास भवनों के सुदृढीकरण का कार्य भी इस अभियान के तहत करवाने के निर्देश दिए। उन्होने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न सामग्री की वितरण व्यवस्था तथा आंगनवाडी केंद्रों में टेकहोम राशन, पोषण आहार, के वितरण की व्यवस्था और भी बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टीपूर्वक निराकरण कर , पोर्टल पर दर्ज करवाने के निर्देश भी दिए। उन्होने लोक निर्माण कार्यपालन यंत्री को जिले की विभिन्न सड़को के दुरूस्तीकरण का कार्य भी तत्परतापूर्वक तेजी से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।