BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2023, 11:07 am
BIG REPORT : पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजनाओं को दिया जाएगा बढ़ावा- चौहान, मुख्यमंत्री ने की नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की समीक्षा, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में पंप हाइड्रो स्टोरेज साइट्स को चिन्हित कर परियोजना लगाने की कार्रवाई तेजी से करें। प्रदेश में पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश नवकरणीय ऊर्जा नीति-2022 में भंडारण परियोजनाओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसमें पंजीकरण-सह-सुविधा शुल्क, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी, ऊर्जा विकास उपकर, निजी भूमि की खरीदी पर स्टांप ड्यूटी, व्हीलिंग शुल्क एवं शासकीय भूमि की खरीद में नियमानुसार रियायत दी जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पंप हाइड्रो स्टोरेज साइट को केवल प्रतिस्पर्धात्मक निविदा प्रक्रिया के आधार पर आवंटित किया जाएगा। राज्य शासन के स्वामित्व वाले जलाशय पर पंप हाइड्रो स्टोरेज विकसित करने का अनुरोध प्राप्त होने पर राज्य शासन द्वारा केंद्रीय और राज्य इकाई को केस-टू-केस आधार पर आवंटन और विकास के लिए विचार किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE