BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2023, 11:55 am
WEATHER UPDATE : एमपी में नया साल लाया कड़ाके की ठण्ड, शीतलहर से ठिठुरा प्रदेश, भोपाल में 22 साल की रिकॉर्ड ठंड, जानिए आने वालों दिनों में क्या रहेगा दिन और रात का तापमान, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। प्रदेश में नया साल ठंड लेकर आया। पिछले 4 दिन से मध्यप्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। प्रदेशभर में शीतलहर ने लोगों को ठिठुरा दिया। मध्य प्रदेश के 7 जिलों को छोड़ दें तो बाकी 45 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है। प्रदेश में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। यहां रात में पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

ग्वालियर के बाद गुना सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 5.7 डिग्री दर्ज हुआ। राजगढ़ में 6, रतलाम में 6.5, सागर में 7, इंदौर में 7.3, भोपाल-रायसेन में 7.4, नौगांव में 7.5, धार में 7.7, पचमढ़ी, खजुराहो, उज्जैन में 8, उमरिया में 8.3, नरसिंहपुर में 8.4, दमोह, सिवनी में 9, बैतूल, रीवा में 9.5 और जबलपुर में रात का तापमान 9.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

प्रदेश भर में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय बढ़ा दिया गया है। एमपी बोर्ड की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का टाइम भी बढ़ा दिया है। रीवा में नर्सरी से 5वीं तक 4 दिन की छुट्‌टी कर दी गई है। 9वीं से 12वीं की परीक्षाओं का समय बदला गया है। अशोकनगर में 5 जनवरी से 7 जनवरी तक क्लास 5वीं तक की छुट्‌टी कर दी गई है।

अगले तीन दिन तक दिन में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। प्रदेश भर में सुबह और शाम को कोहरा रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो ग्वालियर में दिल्ली की तरह रात की सर्दी रहेगी। बुधवार शाम से मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर और शहडोल के आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इंदौर और भोपाल में भी इसकी असर नजर आने लगेगा। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE