BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2023, 12:11 pm
KHABAR : व्यसन समाज-परिवार के पतन का कारण- राज्यपाल पटेल, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मेरा मध्यप्रदेश व्यसन मुक्त मध्यप्रदेश अभियान का शुभारंभ, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सामाजिक उत्थान और समृद्धि के लिए हमें व्यसन-मुक्त समाज का निर्माण करना होगा। व्यसन से सामाजिक विकृतियाँ आती हैं, व्यसन समाज परिवार के पतन का कारण बन जाता है। राज्यपाल पटेल ने गत दिवस प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित मेरा मध्यप्रदेश व्यसन-मुक्त मध्यप्रदेश अभियान का शुभारंभ किया।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि मेरा भारत स्वस्थ भारत राष्ट्रीय अभियान विगत कई वर्षों से संस्था द्वारा उन्नत और विकसित भारत निर्माण की दिशा में चलाया जा रहा है। प्रदेश स्तर पर संस्था द्वारा मेरा मध्यप्रदेश व्यसन मुक्त मध्यप्रदेश अभियान का शुभारंभ सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अभियान में सम्पूर्ण समाज को व्यसनों से मुक्त बनाने के लिए विभिन्न स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन प्रशंसनीय है। जिला/तहसील/विकासखण्ड/पंचायत स्तर पर व्यसन, विकारों में फंसे समाज के लोगों को व्यसन मुक्त बनाकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए। इस दिशा में ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा किया जा काम सराहनीय है।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि जिस तरह प्रकाश की एक छोटी सी किरण अंधकार को दूर कर देती है, उसी तरह व्यसन से ग्रसित लोगों के लिए व्यसन मुक्ति के कार्य आशा की किरण से कम नहीं। उन्होंने युवा पीढ़ी से कहा कि पान, गुटखा, शराब जैसे व्यसन विकारों से खुद को दूर रखें, व्यसन से सामाजिक विकृतियाँ आती हैं। राज्यपाल पटेल ने कहा कि समाज सुधरेगा, तो देश और प्रदेश सुधरेगा तो विश्व गुरु कहलाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन के संकल्प को सिद्ध करने में विश्वविद्यालय पूरा सहयोग करे।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि ऐसे व्यसन मुक्ति के कार्यक्रमों से समाज के हर वर्ग के लोगों को जुड़ कर प्रेरणा लेना चाहिए। हम सभी को व्यक्तिगत रुचि लेकर संस्थान के विभिन्न प्रभागों द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण से लाभ अवश्य लेना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय डॉ प्रतीक हजेला, ब्रह्माकुमारीज मेडिटेशन रिट्रीट सेन्टर की निदेशक बी के नीता, ब्रह्माकुमारीज माउंट आबू मेडिकल विंग के सचिव बनारसी लाल शाह, माय इंडिया एडिक्शन फ्री इंडिया अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ सचिन प्ररब और नवजीवन अस्पताल के निदेशक डॉ ब्रिजेश सिंघल उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE