रतलाम। पोलियो से डबल सुरक्षा देने के लिये नियमित टीकाकरण में पोलियो रोधी वैक्सीन एफआईपीव्ही (फ्रेक्शनल इंजेक्टेबल पोलियो वैक्सीन) की तीसरी डोज की शुरूआत माह जनवरी 2023 से हो गई है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील ने बताया कि अभी तक 6 एवं 14 सप्ताह में एफआईपीव्ही की दो खुराक दी जाती थी। अब एमआर टीके के साथ इसकी तीसरी खुराक नौ माह की उम्र में लगाने का कार्य किया जा रहा है। डॉ. कुरील ने बताया कि एफआईपीव्ही पोलियो का दर्द रहित टीका व ओरल पोलियो वैक्सीन एक साथ देने पर बच्चों को रोग से लडने की क्षमता में अधिक मजबूती आती है। इस प्रकार पोलियो से डबल सुरक्षा नियमित टीकाकरण के दौरान पांच बार ओपीव्ही (ओरल पोलियो वैक्सीन) के साथ तीन डोज आईपीव्ही देने पर हो सकेगी।