देवास। निगम आयुक्त के आदेश के अनुसार शहर भर में बढ़ती शीत लहर के चलते गैस के अलाव लगाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देवास के प्रथम स्थान पर आने के चलते महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन एवं निगम विशाल सिंह चौहान द्वारा निर्णय लिया गया कि शहर के अंदर बीना प्रदूषण रहित अलाव जलाए जाएंगे। इसी तारतम्य में आज बस स्टैंड और एमजी हास्पिटल में गैस के द्वारा जलने वाला अलाव लगाया गया है। शीघ्र ही शहर के अन्य जगहों पर भी इस तरह के अलाव लगाए जाएंगे।