नीमच। स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में बुधवार को आत्मनिर्भर भारत में आर्थिक एवं वाणिज्यिक सुधार कार्यक्रमों का विषय पर राष्ट्रीय शोध सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस गरिमामयी सेमिनार में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि इस सेमिनार में जो विचार मंथन हुआ वह भारत को परम वैभव पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश आर्थिक, विज्ञान और कृषि क्षेत्र में लगातार मजबूत हो रहा है। भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। राष्ट्रीय शोध सेमिनार में विषय विशेषज्ञ के रूप में उज्जैन से डॉक्टर शैलेंद्र भारल, गुजरात से डॉक्टर गुरु दत्ता, राजस्थान से डॉक्टर नीलकमल पुरोहित ने अपना उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विश्व देव शर्मा, विश्व बैंक परियोजना समन्वयक डॉ पी डी ज्ञानानी, आयोजन सचिव डॉक्टर आरसी जैन, डॉक्टर सीपी पंवार, गर्ल्स कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विजय बाफना, प्रभावती भावसार मंचासीन रहे। सेमिनार में रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ के प्रोफेसर्स शामिल हुए। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।कार्यक्रम का प्रायोजक विश्व बैंक उन्नयन परियोजना रहा। संचालन प्रोफेसर संजय जोशी ने किया। आभार सीपी पंवार ने व्यक्त किया।