BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2023, 5:01 pm
BIG NEWS : अपने ही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष एवं सरंक्षक के फोटो पर जूते मारकर जलाया पुतला, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी/अधिकारीयों की हड़ताल जारी, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी/अधिकारीयों ने आज अपनी अनिश्चितकालिन  हड़ताल 21 वें दिन भी जारी रखी।
आज धरना स्थल पर कल भोपाल में हुए घटना क्रम पर सभी संविदा कर्मियों ने अपना विरोध जताया और संविदा के तीन गद्दारो जितेन्द्र भदौरिया कार्यकारी प्रदेश  अध्यक्ष, सुनिल यादव प्रदेश अध्यक्ष, अमिताभ चैबे संरक्षक के पुतलो को चप्पल और जूते मारकर उनको विरोध किया एवं तीनो गद्दारो के पुतलो का दहन किया।

जैसा कि विदित है संविदा कर्मियों की पूरे 52 जिलों में हड़ताल जारी थी, लेकिन कल रात प्रदेश कार्यकारिणी के कुछ सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी एवं स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर आश्वाशन पर हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी थी। जबकी प्रदेश के 52 जिलों के संविदा स्वास्थ्य कर्मीयो के अध्यक्ष ने कल भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में अपनी मांगो के लिखित आदेश पर ही हडताल समाप्ती का संकल्प लिया था। 

आज भी प्रदेश के समस्त 52 जिले के साथ नीमच जिले के सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी/अधिकारी हडताल पर पूर्ण रूप से रहे एवं आगे की रणनीति हेतु प्रदेश की नई कार्यकारणी को अपना समर्थन दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE