BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2023, 5:18 pm
NEWS : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार ने किया राजकीय किशोर एवं सम्प्रेषण गृह का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा दिए गए बालगृहों का निरीक्षण करने के आदेशों की पालना में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एंवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार द्वारा आज राजकीय किशोर एवं सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विधि से संघर्षरत् 05 बालक पाया गया तथा देखभाल व संरक्षण की आवश्यकता वाले कुल 02 बालक पाये गए तथा शिशुगृह में दो शिशु पाए गए। निरीक्षण के दौरान राजकीय किशोर एवं सम्प्रेषण गृह में बालकों से वहां की व्यवस्थाओं एवं दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। खाना साफ.सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के उच्च कोटि के मानदण्ड अपनाये जाने के लिए वहां के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वहां मौजूद बच्चों को अच्छे साहित्य की पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया गया। निरीक्षण के दौरान, छात्रावास अधीक्षक चन्द्र प्रकाश जीनगर व किशोर न्याय बोर्ड की प्रिसींपल मजिस्टेट रजनी कुमावत, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य अरूणा राठौड़, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल व सदस्या मंजु जैन उपस्थित थे।

रैन बसेरों का किया निरीक्षण-
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं ओमी पुरोहित अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिये गये निर्देशों की पालना मे दिनांक 03.01.2023 को रात्रि   जिला मुख्यालय पर नगर परिषद द्वारा रोड़वेज बस स्टेंड परिसर मे संचालित रेन बसेरे का निरीक्षण किया गया। रैन बसेरे मे साफ-सफाई एवं बिस्तर व्यवस्था ठीक पाई गई। रोड़वेज बस स्टेंड स्थित रेन बसेरे पर 30 व्यक्ति पाये गये। रैन बसेरेें पर नगर परिषद द्वारा केयर टेकर, पीने का साफ पानी, अलाव हेतु कोयले एवं बिजली की व्यवस्था की गई हैै। रैन बसेरे मे महिला एवं पुरूषों के लिए पृथक व्यवस्था की गई है। किंतु प्रवेश द्वार एक ही पाया गया। वही संचालित रैन बसेरों की लोकेशन बाबत् बैनर शहर के समस्त आम दृश्यमान स्थानों पर लगाये जाने हेतु निर्देशित किया ताकि लोगों को रैन बसेरों के बारे मे जानकारी हो एवं पहुंचने मे सुविधा रहे एवं रैन बसेरों का पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जावे।    

उपकारागृह बेंगु का किया निरीक्षण-
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर व अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), चित्तौड़गढ़ ओमी पुरोहित के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार द्वारा उपजिला कारागृह, बेंगु का निरीक्षण किया गया। कारागृह में निर्मित बैरकों, रसोईघर, स्नानघर एवं शौचालयों का निरीक्षण किया गया। बैरकों में लाइट एवं पंखों की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया जो समुचित पाई गई। बंदियों को दिए जाने वाले पेयजल एवं खान-पान की वस्तुओं को जांचा व परखा गया जो नियमानुसार सही पाई गईं। बैरकों में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में उनसे वार्ता की गई। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में बंदियों की परेड करवाई जाकर प्रत्येक बंदी से जेल सुविधाओं व उनके लंबित प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें कुछ बंदी ऐसे पाए गए जिनके जमानत के आदेश हो चुके है परन्तु जमानती के अभाव में रिहाई नही हो पाई इस संबंध में बंदीयों को आश्वस्त किया कि उनसे संबंधित न्यायालयो से संपर्क किया जाकर रिहाई बाबत् नियमानुसार आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। तथा अन्य समस्यों के निराकरण हेतु कारापाल गोपाल सिंह को मौके पर ही आदेशित किया गया। साथ ही बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी बताया गया। जिला कारागृह में वर्तमान में 73 बंदी पाये गये जो क्षमता से अधिक थे। क्षमता से अधिक बंदी होने से उच्चाधिकारियों से बात कर बंदियों को अन्य जेल में भेजे जाने के निर्देश दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE