BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2023, 5:33 pm
REPORT : सभी विभाग उपलब्‍ध बजट का पूरा सद्पयोग करें, सभी आहरण संवितरण अ‍धिकारियों की बैठक में एडीएम ने सभी डीडीओ को दिये निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी विभाग विभिन्‍न मदों में उपलब्‍ध बजट राशि का पूरा-पूरा सदपयोग सुनिश्चित करें। सभी देयकों का समयावधि में निराकरण करें। यदि आवश्‍यक हो, तो अतिरिक्‍त बजट की मांग करें। य‍ह निर्देश एडीएम नेहा मीना ने बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिले के सभी आहरण संवितरण अ‍धिकारियों की बैठक में उपलब्‍ध बजट आवंटन की विभागवार समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला कोषालय अधिकारी बी.एम.सुरावत एवं सभी डीडीओ उपस्थित थे।

बैठक में एडीएम मीना ने कहा कि सभी विभाग अपने विभाग के सभी मदों में उपलब्‍ध बजट एवं लम्बित देयकों की समीक्षा कर लें। यदि कोई देयक लम्बित है,तो उसका भुगतान सुनिश्चित करें। यदि कोई देयक भुगतान लम्बित नही है, और बजट उपलब्‍ध हो, तो बजट समर्पित करने की कार्यवाही करें। यदि किसी मद में बजट उपलब्‍ध होने के बाद भी कोई भुगतान लम्बित पाया जावेगा, तो संबंधित की जवाबदेही तय की जावेगी। एडीएम ने पोस्‍ट मेट्रिक व अन्‍य छात्रवृत्तियों के उपलब्‍ध बजट का उपयोग कर, छात्रवृत्ति का तत्‍काल भुगतान करवाने के निर्देश भी जिला संयोजक को दिए। उन्‍होने कोटवारो के मानदेय व गणवेश के लिए प्राप्‍त बजट का भी पूरा उपयोग करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE