BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2023, 5:47 pm
KHABAR : कपिलधारा कूप से खेतों में मिली सिंचाई की सुविधा, आय में हुई वृद्धि, दो फसलों का उत्‍पादन कर आत्‍मनिर्भर बनी भूली बाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कपिल धारा कूप निर्माण से किसानों की आय में भी काफी वृद्धि हुई है। सिंचाई की सुविधा मिल जाने से किसान, वर्षा आधारित एक फसल लेने की बजाए अब दो फसले लेकर अपना उत्‍पादन बढा रहे है और आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बन रहे है।

जिला मुख्‍यालय नीमच से लगभग 35 कि.मी.दूर नीमच जनपद के ग्राम बोरदियाकला की महिला किसान भूलीबाई पति घीसालाल के खेत में 2.46 लाख रूपये की लागत से कपिलधारा कूप का निर्माण हो जाने से भूलीबाई की आर्थिक स्थिति में काफी परिवर्तन आया है।म.न.रे.गा.योजना के तहत भूलीबाई के खेतों में कूप निर्माण के कार्य में उनके परिवार के सदस्‍यों को रोजगार भी मिला और सिंचाई के लिए कूप का निर्माण भी हो गया। पहले केवल बारिश में ही फसल ले पाते थे। शेष दिनों में परिवार सहित अन्‍य किसानों के खेतों में मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे।कपिलधारा कूप का निर्माण हो जाने से अब वह खरीफ के साथ ही रबी में भी गेहूंव लहसूनफसलों का उत्‍पादन ले रहे है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार  के साथ ही, सिंचाई सुविधा मिल जाने से उन्‍हे अपने खेत में काम करने से ही फुर्सत नहीं मिलती। इस तरह कपिलधारा कूप निर्माण से किसान परिवारों की आमदनी तो बढी ही है,साथ ही आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE