BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2023, 6:05 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ का गंगरार थाना क्षेत्र और मारपीट व अपहरण का मामला, जब एक्शन में आई खाकी तो हत्थे चढ़े आरोपी, न्यायालय ने सौंपा रिमांड पर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना क्षेत्र में 19 दिसम्बर को माइंस कर्मियों के साथ मारपीट कर अपहरण करने के मामले में गंगरार थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने माइंस में काम चाहने व हफ्ता वसूली करने के लिए मारपीट व अपहरण किया।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 19 दिसम्बर को गंगरार थाना क्षेत्र स्थित श्री देवनारायण मिनरल्स क्वाडजेड (ब्लाक) की माइन्स पर प्रार्थी दादिया थाना गंगरार निवासी भंवर लाल पुत्र देवाजी गुर्जर व रेवाडी हरियाणा निवासी नरेन्द्र गुर्जर के साथ एक कार में आये पांच आरोपियों ने पाइप व सरियों से जान से मारने की नियत से मारपीट की। मारपीट के बाद नरेन्द्र गुर्जर को कमरे में से घसीटकर बाहर निकाल जबरन गाडी में डालकर अपहरण करके ले गये व जाते वक्त धमकी दी। आरोपियों द्वारा मारपीट कर नरेंद्र को धोली धुवालिया के बीच जंगल में छोडकर फरार हो जाने के मामले में गंगरार थाना पर अपहरण व मारपीट का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया।

प्रकरण की गंभीरता के मद्देनजर थानाधिकारी गंगरार शिवलाल पु.नि. के नेतृत्व में थाना गंगरार से एएसआई भैरूलाल, अमीचन्द, कानि विजयसिंह, हरभान सिंह, भीवाराम, धर्मपाल, माधवलाल, लक्ष्मण, उपेन्द्र सिंह, कालूराम व साईबर सेल से हैड कानि राजकुमार, कानि रामावतार, प्रवीण, कमलेश की विशेष टीम गठन किया गया। हफ्ता वसुली के लिए अपहरण कर बन्धक बना मारपीट करने के लिए गठित टीम व साईबर सेल के माध्यम से तकनीकी साधनो व हयुम्न इंटेलिजेन्सी से साक्ष्यो का संकलन किया गया। घटना स्थल, हाईवे रोड से अपहृत व्यक्ति के छोडे गये स्थान तक के सीसीटीवी फुटेज देखे गये। मामले में आरोपियों के लिए मुखबीर मामुर कर तलाश की गई। घटना के बाद ही टीम द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में गुप्त रूप से तलाश की जा रही थी। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी बबलू उर्फ हरलाल गुर्जर व उसके साथियो ने अपना मोबाईल फोन बन्द करके फरार हो गया। 

मंगलवार को टीम द्वारा मुख्य आरोपी नया खेडा गोवलिया थाना गंगरार निवासी 26 वर्षीय बबलु उर्फ हरलाल गुर्जर पुत्र नन्दलाल गुर्जर को चितौडगढ से, दादीया थाना गंगरार निवासी 24 वर्षीय सोनु पुत्र नन्द राम नायक, नायको का खेडा स्टैशन गंगरार निवासी 22 वर्षीय देवीलाल पुत्र रतनलाल माली को हाईवे रोड हमीरगढ से एवं नायको का खेडा स्टैशन गंगरार निवासी 23 वर्षीय राजु उर्फ राजेन्द्र माली पुत्र देवीलाल माली को बडोदिया पुलिस थाना चन्देरिया से डिटेन कर अनुसंधान के बाद गिरफतार किया गया। 

पुलिस जांच में आरोपी बबलू गुर्जर माईन्स पर काम व हफ्ता वसुली नही देने के कारण 19 दिसंबर को आरोपियों द्वारा योजना बनाकर माईन्स कर्मचारीयो के साथ मारपीट कर अपहरण करना पाया गया। गिरफतार चारो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाकर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE