मंदसौर। जिला कलेक्टर गौतम सिंह ने आदेश जारी कर जानकारी दी है कि कड़ाके की ठंड और शीतलहर के मद्देनजर समस्त विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत उप सचिव, मप्र शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल के पत्र क्रमांक एफ 44-04/2017/20-2, भोपाल दिनांक 03 जनवरी 2023 को दृष्टिगत रख मन्दसौर जिले के अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालयों, मदरसा बोर्ड सहित की कक्षाओं के संचालन कार्य प्रातः 09 बजे से निर्धारित किया जा रहा है। शीतऋतु तथा तापमान में अधिक गिरावट के दृष्टिगत कक्षाऐं 09 बजे से पूर्व संचालित नहीं की जा सकेगी। अन्य विद्यालयीन गतिविधियों यथा परीक्षाऐं आदि यथावत पूर्ववत संचालित रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।