शाजापुर । विद्यालय में नामांकन में अभिवृद्धि के लिए विकासखंड शाजापुर के प्राथमिक विद्यालय खेड़ा के संस्था प्रधान कन्हैयालाल सोनी ने अपने जन्म दिवस पर शाला के सभी विधार्थियो को अपनी ओर से स्वेटर वितरित कर अभिनव पहल की।
बुधवार को विद्यालय में क्षेत्रांतर्गत शालाओं के शिक्षको के आतिथ्य में विधार्थियो को शिक्षक सोनी द्वारा स्वेटर वितरित किए गए ताकि सभी जरूरतमंद विद्यार्थी शीत ऋतु में ठंड के मौसम में नियमित विद्यालय आ सके।
विद्यालय में नामांकन अभिवृद्धि, विद्यार्थियो की शाला में नियमितता, क्षेत्र के विद्यार्थियों को सांस्कृतिक वातावरण देने की दृष्टि से शिक्षक सोनी के विद्यार्थी हित में किए गए प्रयासों की सराहना की गई।
इस अवसर पर प्रअ सुबोध पाठक, जनशिक्षक लोकेश राठौर, महेश शर्मा, के आर परमार, जगदीश भावसार, शिक्षक शिवशंकर सूर्यवंशी, देवकीनंदन शर्मा, बी एल कारपेंटर तथा क्षेत्रांतर्गत विद्यालय के शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।