नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 12 जनवरी 2023 को शाम 7 बजे एवं 13 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे से भोपाल में क्रमशः युवा संवाद एवं युवा समागम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए 6 जनवरी 2023 को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में बैठक आयोजित की गई है। जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस बैठक में जानकारी सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।