नीमच। मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र (सीएम यूथ इंटर्नशिप) के चयन के दूसरे चरण में चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार 5 से 7 जनवरी 2023 के बीच पीजी कॉलेज नीमच में आयोजित किया जा रहा है। चयनित उम्मीदवारों को पंजीकृत फोन नंबर पर फोन कॉल के माध्यम से साक्षात्कार स्थल और तिथि के बारे में अलग से सूचित किया जा रहा है। नीमच विकासखण्ड के 35 उम्मीदवारों का साक्षात्कार आज 5 जनवरी 2022 को प्रातः 10 बजे पीजी कॉलेज के सेमीनार हाल में होगा।
इसी तरह जावद ब्लाक के 41 व मनासा के 49 उम्मीदवारों का साक्षात्कार क्रमशः 6 व 7 जनवरी को प्रातः 10 बजे से पीजी कॉलेज के सेमीनार हॉल में आयोजित किया जा रहा है। चयनित आवेदक नीचे सूचीबद्ध दस्तावेजों की मूल एवं एक स्व प्रमाणित छायाप्रति के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। आवश्यक दस्तावेजों के बिना, साक्षात्कार के लिए रिपोर्ट करने वाले आवेदक को अयोग्य माना जाएगा।
आवेदक, फोटो आईडी (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन कार्ड), मूल निवासी प्रमाण पत्र, स्नातक और स्नातकोतर की अंकसूची, कक्षा 10 और 12 वीं की अंकसूची, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, मोबाईल नंबर, ई-मेल आईडी, अन्य प्रमाण पत्र (जो आवेदन करते समय संलग्न किए गए हो), की मूल व स्व प्रमाणित छायाप्रति के साथ साक्षात्कार में उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं।