BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2023, 11:35 am
WEATHER UPDATE : मध्य प्रदेश में जारी है ठंड का कहर, मौसम विभाग के अनुसार एमपी के 31 जिलों में घना कोहरा, 25 में कोल्ड डे रहेगा, जानिए क्या होगा आपके जिले का हाल, पढ़े खबर   

Share On:-

भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के 31 जिलों में कोहरे का कहर दिखाई देगा। सबसे ज्यादा ग्वालियर प्रभावित होगा। 24 जिलों में कोल्ड डे एवं छतरपुर में सीवियर कोल्ड डे रहने की संभावना है। पिछले 3 दिनों में ठंड के कारण ब्रेन स्ट्रोक ओर हार्ट अटैक का शिकार हुए 40 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है। नागरिकों से अपील की है कि मौसम सामान्य होने तक बाहर ना निकलें। स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें एवं किसी भी प्रकार का जोखिम ना उठाएं। यह स्थिति दिनांक 7 जनवरी 2023 तक रहने की संभावना है।

प्रदेश के 30 जिलों में कोहरे का कहर-

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार ग्वालियर जिले में बहुत घना कोहरा रहेगा। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है अर्थात जब तक विजिबिलिटी सामान्य ना हो जाए, बाहर ना निकले और यथासंभव यात्रा ना करें। रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, भोपाल, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदा, पुरम, हरदा, बैतूल, भिंड, मुरैना, श्योपुर, अनूपपुर, शहडोल, जबलपुर, मंडला, दतिया, नीमच, बालाघाट, नरसिंहपुर, शिवपुरी और मंदसौर जिले में घना कोहरा छाया रहेगा। 

एमपी के 24 जिलों में कोल्ड डे-

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, सतना, पन्ना, भोपाल, निवाड़ी, रायसेन, दमोह, सागर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़ और खंडवा जिले में कोल्ड डे रहेगा। नागरिकों से अपील की गई है कि अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और किसी भी स्थिति में मौसम को चुनौती देने का प्रयास ना करें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE