BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2023, 1:11 pm
KHABAR : नगर परिषद रतनगढ़ की अनूठी पहल, बेघर लोगो के लिए बनाया गया रैन बसेरा, शहर के प्रमुख चौराहो पर प्रतिदिन की जा रही है अलाव की व्यवस्था, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर

Share On:-

रतनगढ़। कलेक्टर जिला नीमच के आदेशानुसार शीत लहर को दृष्टीगत रखते हुए नगर परिषद रतनगढ क्षैत्र में खुले आसमान के नीचे सोने वाले बेघर परिवारों को राहत प्रदान करने के लिये नगर परिषद अध्यक्ष सुगनाबाई कचरूलाल गुर्जर एवं गिरीश शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशानुसार वार्ड क्र 14 श्यामाप्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन मे अस्थाई रैन बसेरा (आश्रय स्थल) की व्यवस्था की गई। उक्त रैन बसेरा मे नहाने हेतु गर्म पानी, रजाई, कंबल एवं पर्याप्त व्यवस्थाए की गई। 

नगर परिषद रतनगढ़ मे प्रतिदिन शीत लहर को दृष्टीगत रखते हुए विगत सात दिवस से विभिन्न स्थानों-नीमच सिंगोली रोड़, बस स्टेण्ड, वार्ड 13 डाक बंगला चौराहा, पूराना बस स्टेण्ड, सब्जीमंडी, सदर बाजार, वार्ड 05 ईनाणी गली, वार्ड 08 अग्रवाल धर्मशाला, कबूतर खाना जाट रोड, वार्ड 01 कॉलेज रोड़, वार्ड 02 जाट रोड घाटी, वार्ड 03 तेली चौक, वार्ड 04 सुतार मंदिर के पास, वार्ड 06 गोवर्धननाथ मंदिर चौराहा, वार्ड 09 झण्डा चौक, वार्ड 10 राधाकृष्ण मंदिर, वार्ड 11 खुरा रोड़, वार्ड 12 जाट रोड एवं अस्थाई रैन बसेरा आदि स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई। जो शीत लहर के दौरान निरंतर व्यवस्थाए की गई तथा प्रतिदिन खुले आसमान के नीचे रहने वाले बेघर परिवारों को शीतऋतु में राहत प्रदान करने के लिये प्रतिदिन आश्रय स्थल तक पहुचाने के लिये नगर परिषद के कर्मचारी कैलाश बंजारा मो नंबर 9425949597 एवं राजेश पटवा मो नंबर 9424530066 को प्रभारी बनाया गया तथा कर्मचारियों को प्रतिदिन रात्री में फेरे लगाकर बेघर परिवारों को आश्रय स्थल तक सुविधाजनक तरीके से पहुचाने के लिये निर्देशित किया गया।   
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE