मनासा। विधानसभा क्षेत्र मनासा के ग्राम पंचायत कुंडला भेरपुरा और हांसपुर पंचायत में सुबह 7 बजे से 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी है वहीं ग्राम पंचायत हासपुर में मतदान के दौरान 80 साल ओर 90 साल तक के बुजुर्ग व्यक्ति और विकलांग व्यक्तियो तक लोग मतदान कराने हेतु लेकर पहुंचे। मतदान प्रक्रिया के दौरान 100 मीटर के दायरे में पुलिस प्रशासन और चौकीदार तैनात रहे।
तहसीलदार एमएल वर्मा भी ग्राम पंचायत हासपुर में मतदान केंद्रों पर पहुँचे और मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इन चारों पंचायतों में सीट पर उम्मीदवार न होने के कारण चुनाव नहीं हो पाए थे। जिस कारण से आज सरपंच पद के लिए मतदान हो रहे हैं। 4 पंचायतो में विजेता उम्मीदवारों की घोषणा 9 जनवरी 2023 को की जाएगी। सुबह 7 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक तक चलेगी।