माउंट आबू। जैसे ही माउंट आबू का तापमान जमाव बिंदु से 7 डिग्री नीचे गया माउंट आबू के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण चौहान रैन बसेरे का निरीक्षण करने चले गए। माउंट आबू के बस स्टेशन पर नगर पालिका माउंट आबू द्वारा रैन बसेरा बनाया गया है जो माउंट आबू आने वाले गरीब लोगों के लिए रेन बसेरे की ठहरने की नगर पालिका द्वारा व्यवस्था की गई है।
इसका जायजा लिया चौहान ने और की गई व्यवस्था के प्रति सराहना की उन्होंने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने से व्यवस्थाओं में सुधार होता है और जनता को इस प्रकार से लाभ मिल पाता है उन्होंने अपील की कि जो लोग भी बेघर हो और ठंड से परेशान हो नगर पालिका की इस व्यवस्था का लाभ ले सकते हैं।