BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2023, 4:40 pm
BIG NEWS : पूर्व कांग्रेस नेता दिनेश राठौर और मारपीट का मामला, जब पूरी हुई पुलिस की कार्रवाई तो न्यायालय ने सुनाया बड़ा फैसला, अब सलाखों के पीछे रहेंगे ये भाजपा नेता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कांग्रेस नेता दिनेश राठोर के साथ हुई मारपीट के मामले में पांच आरोपियों को मनासा न्यायालय ने जमानत याचिका खारिज कर जेल भेजने के आदेश दिए हैं। मामले में पुलिस ने पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर कनावटी जेल भेज दिया हैं।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार तीन आरोपी भाजपा पदाधिकारी होने के साथ ही मनासा की राजनीति में अपना रसुख रखते हैं। गिरफ्तार आरोपियों में श्यामलाल पिता नानूराम वसीटा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, देवराज उर्फ कैलाश गुर्जर उप सरपंच ग्राम पंचायत अल्हेड, महावीर पिता जगदीश वीरवाल भाजपा में मंडल महामंत्री के पद पर हैं। इनके साथ ही दो अन्य आरोपी जसपाल -पिता कन्हैयालाल गुर्जर व सत्यनारायण पिता बगदीराम धनगर को भी जेल भेजा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के सचिव व पार्षद पति दिनेश राठौर के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व 23 जून 21 को जनपद कार्यालय मनासा परिसर से अपहरण कर नीमच रोड स्थित कालेज के पीछे ले जाकर लात, घुसों व लकड़ियों से बुरी तरह मारपीट की थी उक्त घटना में राठौर को गंभीर चोटें आई थी।

कांग्रेस नेता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 147,365, 504, 506, 325 एवं 323 में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से ही नामजद आरोपी पुलिस रिकार्ड में फरार थे मामले में उक्त आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया जहा से न्यायालय ने सभी आरोपियों की जमानत याचिका खरिज कर जेल भेजने के आदेश दिए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE