नीमच। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ उठाकर नीमच निवासी नितिन वाधवा सफल उद्यमी बन गये है। इस योजना के तहत प्राप्त 25 लाख रूपये की ऋण राशि से स्वयं का ईलेक्ट्रीक वाहनों का व्यवसाय प्रारम्भ कर नितिन वाधवा स्वंय तो आत्मनिर्भर हुए ही है। साथ ही अन्य युवाओं को भी वाहनों के शोरूम में रोजगार उपलब्ध करवा रहे है।
नीमच निवासी नितिन वाधवा को समाचार पत्रों से मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की जानकारी मिली, तो उन्होने जिला उद्योग केन्द्र नीमच से सम्पर्क कर 25 लाख रूपये के ऋण की परियोजना तैयार की और ऑनलाईन आवेदन किया। इस पर भारतीय स्टेट बैंक नीमच से उन्हे इलेक्ट्रीक वाहनों के व्यवसाय के लिए 25 लाख रूपये का ऋण स्वीकृत किया। इस राशि से नितिन वाधवा ने इलेक्ट्रीक वाहनों का शोरूम स्थापित कर, उसका सफल संचालन किया जा रहा है। साथ ही अन्य युवाओं को शोरूम पर रोजगार भी उपलब्ध करवा रहे है। इस तरह मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ उठाकर युवा न केवल सफल उद्यमी बन रहे, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन कर, अन्य युवाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग कर रहे है।