नीमच। जवाहर नवोदय विद्यालय रामपुरा, जिला नीमच में कक्षा 6 टी (2023) में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट के माध्यम से 31 जनवरी 2023 तक ऑनलाईन भरे जा सकते हैं। परीक्षा 29 अप्रैल 2023 को प्रात: 11.30 बजे निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जावेगी।
आवेदन के लिए केवल नीमच जिले वास्तविक निवासी अभ्यर्थी ही जहां पर नवोदय विद्यालय स्थापित है, के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी एक मई 2011 से पहले तथा 30 अप्रैल 2013 के बाद का न हो, अभ्यर्थी 2022-23 के शिक्षा सत्र में जिले की किसी भी सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में 5 कक्षा का पूरे सत्र तक छात्र हो, तथा 2022-23 शिक्षा सत्र में ही 5 वीं कक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए। किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी परिस्थिति में चयन परीक्षा में दूसरी बार बैठने की अनुमति नहीं है। प्रवेश संबंधित अन्य शर्ते आवेदन पत्र में अंकित है, जो उक्त पत्र के साथ संलग्न है। अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय कार्यालय रामपुरा जिला नीमच (म.प्र.) के हेल्प डेस्क नम्बर 94149-02308/ 94250-78204 पर सम्पर्क कर सकते हैं।