नीमच। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र-भोपाल से जारी मौसम पूर्वानुमान अनुसार आगामी दिनों में शीतलहर चलने एवं मध्यम से घना कोहरा होने की संभावना है, जिससे सामान्य तापमान से कम होने की स्थिति में पाला पड़ने की संभावनाएं रहती है, जिससे फसलों को क्षति होने की संभावना रहती है, पाले की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुये, रात्रि के समय खेत की मेढ़ों के चारो तरफ से हवा की दिशा से धुऑं करें तथा कोमल पत्ती वाले पौंधों के ऊपर धान, अन्य फसलों का पुआल (पैरा) ढकने की सलाह दी गई है।
इस प्रकार तापमान के असर को कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उप संचालक कृषि नीमच ने बताया कि कृषि विशेषज्ञ की सलाह अनुसार शुष्क भूमि में पाला पड़ने का जौखिम अधिक होता है, इसलिए फसलों में स्प्रिंकलर के माध्यम से सिंचाई करें, इसके अलावा सल्फर 02 एम.एल. प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें या पाला लगने के तुरंत बाद यानी अगले दिन प्रातः काल ग्लूकोन-डी 10 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।