नीमच। डिप्टी कलेक्टर नीमच किरण आंजना जो कि स्वास्थ्य विभाग की ओआईसी भी है, ने आज जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस बढ़ती ठंड और बदलते मौसम में जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए समुचित व्यवस्था को लेकर जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान किरण आंजना ने पाया कि जिला अस्पताल में ठंड को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में कंबल, बेडशीट आदि की समुचित व्यवस्था है। हिटिंग इक्विपमेंट जो खराब पड़े हैं उन्हें रिपेयर करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। कोरोना की आशंका को देखते हुए किरण आंजना ने कहा कि यदि ऐसी कोई स्थिति बनती है तो हमारे पास इस महामारी से निपटने की पर्याप्त तैयारियां है।
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना के साथ सीएमएचओ डॉ बघेल एवं सिविल सर्जन डॉक्टर ए के मिश्रा भी मौजूद रहे।