नीमच। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार गुरूवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक अग्रवाल द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2023 के अन्तर्गत फोटो निर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन की सूचना के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को 05 जनवरी 2023 को किए गए निर्वाचक नामावली एवं सेवानिर्वाचकों की नामावली के अंतिम प्रकाशन की सूचना दी गई। उन्हे फोटो निर्वाचक नामावली के अंतिमप्रकाशन की फोटो सहित एक मुद्रित प्रति (हार्ड कॉपी) एवं फोटो रहित सॉफ्ट कॉपी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।
बैठक में इस संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उनकी पार्टी के बीएलए द्वारा आयोग की ओर से नियुक्त बीएलओ को सहयोग कर अपने-अपने मतदान केन्द्र पर होने वाले परिर्वतन संशोधन और विलोपन के कार्य, शुद्ध तथा त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली के निर्माण में सहयोग प्रदान करने हेतु धन्यवाद दिया गया। बैठक में पवन दुबे, ब्रजेश मित्तल एवं गिरिजाशंकर परिहार उपस्थित थे।