भवानी मंडी। जन अभियोग निराकरण समिति के सदस्य राजेश गुप्ता करावन की अध्यक्षता में गुरुवार को ग्राम पंचायत रायपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जनसुनवाई कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान पंचायत राज विभाग से सम्बंधित आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें 12 खाद्य सुरक्षा योजना और 24 प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने के थे। सार्वजनिक निर्माण विभाग का 1, राजस्व विभाग के 3, समाज कल्याण विभाग का 1, श्रम विभाग का 1, पुलिस थाने के 2, विद्युत विभाग का 1, ग्राम पंचायत के 2 एवं 1 आवेदन एनएमएमएस से हाजरी भरने के सिस्टम में आ रही तकनीकी खराबी के सम्बंध में सहित कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए। जिनके निस्तारण के लिए जन अभियोग निराकरण समिति के सदस्य राजेश गुप्ता करावन द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस दौरान तहसीलदार जतिन कुमार दिनकर, सहायक विकास अधिकारी घनश्याम पालीवाल, नायब तहसीलदार महावीर पंवार, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेशचंद्र शर्मा, सरपंच विष्णुप्रसाद राठौर, ग्राम विकास अधिकारी मदनलाल भील, वार्ड पंच भोला नाथ, दयालसिंह, प्रेमचंद दांगी, संजय दांगी, मोहनलाल राठौर, रामबक्श पाटीदार, हरीश शर्मा, जानकीलाल पाटीदार, नवीन जैन, ललित गुर्जर सहित ग्रामीणों ने भाग लिया।