नीमच। मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्यााण मण्डल के अध्यक्ष हेमंत तिवारी आज 6 जनवरी 2023 को मंदसौर से प्रस्थान कर, दोपहर 12 बजे नीमच आएंगे और कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, सीएमओ एवं श्रम पदाधिकारी के साथ मण्डल द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध मे चर्चा कर जानकारी लेंगे।
वे दोपहर एक बजे से 1.30 बजे तक श्रम पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण एवं श्रम संगठनों तथा संघ के साथ मण्डल द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लेंगे व बैठक में चर्चा करेंगे। तिवारी दोपहर 2.30 बजे से 3 बजे तक स्थानीय प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रमिक संगठनों के साथ योजनाओं एवं श्रमिक पंजीयन के संबंध में चर्चा एवं बैठक लेंगे। वे शाम 4 बजे भादवामाता मंदिर दर्शन कर, नीमच सर्किट हाउस पर विश्राम करेंगे। अध्यक्ष तिवारी 7 जनवरी 2023 को नीमच से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।