नीमच। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला नीमच ने आश्वासन के बाद एक माह के लिए हड़ताल को स्थगित किया है। ये विगत 15 दिसंबर से अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल में हुई चर्चा के दौरान मिशन संचालक स्वास्थ्य विभाग, मंत्रीगण के आश्वासन पर एक माह के लिये हड़ताल को स्थगित करने हेतु कहा गया। इस दौरान मांग को पूर्ण की जावेगी। इसलिए अनिश्चितकालीन हड़ताल को एक माह के लिये स्थगित किया जाता है। अतः जिले में कार्यरत समस्त संविदा स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी को आज दिनांक 5 जनवरी 2023 को अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थिति होने के लिए कहा गया है।