BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2023, 7:47 pm
REPORT : जिले की समस्त चार विधानसभा क्षेत्रों में 28 हजार 691 मतदाता जोड़े, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के संबंध में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 को 01.01.2023 अर्हता तिथि के मान से कार्यक्रम अनुसार फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को किया गया। जिसके अंतर्गत मंदसौर जिले की समस्त 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 10,07,865 मतदाता के नाम दर्ज है। बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणजीत कुमार, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पत्रकार गण मौजूद थे।

नवीन मतदाताओं के नाम एवं बीएलओं के माध्यम (गरुडा एप्प) से कुल 28,691 नवीन नाम जोड़े गये है एवं साथ ही मतदाता सूची में नाम निरसन हेतु 12872 नाम मृत्यु/स्थान परिवर्तन/दोहरे पंजीकरण के कारण हटाए गए है। संशोधन हेतु कुल 6811 आवेदन प्राप्त हुये है।

मंदसौर जिले में अंतिम प्रकाशन (दिनांक 05.01.2023) के अंतर्गत 4 विधान सभाओं में कुल मतदाताओं की संख्या 1007865 मतदाता के नाम दर्ज है। जिसके अंतर्गत में पुरुष मतदाताओं 513267 महिला मतदाताओ 494581 एवं अन्य मे 17 थर्ड जेण्डर है। मंदसौर जिले में जनसंख्या लिंग अनुपात 966 की तुलना में मतदाताओं का लिंग अनुपात 963.59 है। इसी प्रकार कुल सर्विस मतदाता 1323 है।

मंदसौर जिले में प्रारूप प्रकाशन के अंतर्गत 4 विधान सभाओ में कुल मतदाताओं की संख्या 992046 थे। जिसके अंतर्गत में पुरुष मतदाताओ 505470, महिला मतदाताओ 486562 एवं अन्य मे 14 थर्ड जेण्डर थे। मंदसौर जिले में जनसंख्या लिंग अनुपात 966 की तुलना में मतदाताओं का लिंग अनुपात 962.59 था। इसी प्रकार कुल सर्विस मतदाता 1323 थे।

अंतिम प्रकाशन में मतदाता सूची का निशुल्क वितरण मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा किया गया। साथ ही प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बूथ लेवल अधिकारियों के पास भी सूची उपलब्ध कराई गई। जिनका वाचन बीएलओं द्वारा किया गया है एवं मतदान केन्द्रों पर चुनाव पाठशाला का आयोजन भी किया गया है। इसके अतिरिक्त निर्वाचन की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल की वेबसाईट पर भी अंतिम प्रकाशन की मतदाता सूची की फोटो रहित सूचियाँ उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति इन सूचियों में अथवा सर्च इंजन के माध्यम से अपना नाम देख सकता है। इच्छुक व्यक्ति इन मतदाता सूचियों की फोटो रहित पीडीएफ रु 100/- प्रति विधानसभा के दर से भी निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE