BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2023, 12:28 pm
NEWS : अन्डर ट्रॉयल रिव्यु कमिटी (युटीआरसी) की बैठक संपन्न, अतिरिक्त बंदियों को अन्य जेलों में स्थानांतरित करने के दिए निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जेल में निरूद्ध अन्वीक्षाधीन बंदियों के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित की अध्यक्षता में अन्डर ट्रॉयल रिव्यु कमिटी (युटीआरसी) की बैठक का आयोजन किया गया। 
प्राधिकरण सचिव भानु कुमार ने बताया कि बैठक में जिला कारागृह में विचाराधीन बंदियों को जमानत पर रिहा करने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही जेलों में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। जेलर ने बताया वर्तमान में क्षमता से अधिक बंदी कारागृह में निरूद्ध है। इस पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा जेलर को अतिरिक्त बंदियों को अन्य जेलों में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात, पीड़ित प्रतिकर हेतु प्राप्त आवेदनों के निस्तारण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत समिति के सदस्यों द्वारा दस आवेदनों का निस्तारण किया गया।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर गीतेश मालवीय, पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त, पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश मनीष अग्रवाल, एमएसीटी न्यायालय के न्यायाधीश अरुण जैन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उदयसिंह अलोरिया लोक अभियोजक सुरेश चन्द्र शर्मा, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र राव, कारापाल अशोक पारीक सहायक लोक अभियोजक नवरतन मल प्रजापत आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE