BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2023, 3:35 pm
KHABAR : जीआरपी के 156 वें स्थापना दिवस के अंतर्गत जागरूकता सप्ताह आयोजित, यात्रियों को दी गई आवश्यक जानकारियां, पढ़े मुश्ताक अली शाह की खबर

Share On:-

नीमच। जीआरपी रेलवे पुलिस के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष रेल यात्री सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस बार जीआरपी अपना 156 वां स्थापना दिवस मना रहा है। इसी तारतम्य में जीआरपी पुलिस द्वारा यात्री सुरक्षा जागरूकता सप्ताह 1 जनवरी से 7 जनवरी तक मनाया जा रहा है। इस दरमियान जीआरपी पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता के कार्यक्रमों का आयोजन रेलवे स्टेशन पर किया गया।

जीआरपी रेल पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाका के मार्गदर्शन में एवं नीमच जीआरपी थाना प्रभारी एचएल चौधरी के नेतृत्व में रेल यात्री सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत नीमच स्टेशन पर भी सभी यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। खास तौर पर बुजुर्गों और महिला यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की जा रही है। स्टेशन के आसपास घूम रहे बच्चों से पूछताछ कर उनसे जानकारी प्राप्त की गई। स्टेशन पर आने जाने वाली सवारी गाड़ियों से आने जाने वाले यात्रियों से संवाद स्थापित किया गया और उन्हें जानकारी दी गई।
इसके साथ ही यात्रियों को जीआरपी एमपी हेल्प एप डाउनलोड करवाया गया और उसकी उपयोगिता बताई गई।

नीमच स्टेशन पर आज भी जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें ऑटो चालकों को भी समझाइश देते हुए जागरूक किया गया। कल 7 जनवरी को रेल यात्री सुरक्षा सप्ताह का समापन होगा।   
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE