BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2023, 4:40 pm
BIG REPORT : 4 ग्राम रोजगार सहायक एवं 2 पंचायत सचिव को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी, निर्वाचन के कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्यवाई, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरती जाकर अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं करने के कारण चार ग्राम रोजगार सहायक एवं दो पंचायत सचिव को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया है। इन्हीं छह सेवकों से अपना जवाब लिखित में मय साक्ष्य के 11 जनवरी को कार्यालयीन समय में स्वयं कलेक्टर के समक्ष में उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं। जवाब प्रस्तुत न करने की दशा में एकतरफा कार्यवाही की जायेगी, जिसका उत्तरदायित्व स्वयं का रहेगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी कर दिये हैं। जारी आदेश के तहत जनपद पंचायत बड़नगर की ग्राम पंचायत बरडिया के ग्राम पंचायत सचिव देवेंद्र गुरदिया को मतदान केन्द्र क्रमांक-7 प्राथमिक शाला भवन, ग्राम पंचायत बमनापाती के सचिव मोहनसिंह चौहान मतदान केन्द्र क्रमांक-92 प्राथमिक शाला भवन, ग्राम पंचायत बरडिया के ग्राम रोजगार सहायक दिग्विजय सिंह को मतदान केन्द्र क्रमांक-8 प्राशा भवन, ग्राम पंचायत गांवड़ीलोधा के ग्राम रोजगार सहायक मेहरबान सिंह सिसौदिया को मतदान केन्द्र क्रमांक-49 प्राशा भवन तथा ग्राम पंचायत धुरेरी के ग्राम रोजगार सहायक पंकज साड़ीवाल को मतदान केन्द्र क्रमांक-112 प्राशा भवन राजोटा में बीएलओ नियुक्त किया था। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश अनुसार फोटो निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में 5 दिसम्बर 2022 तक छूटे हुए पात्र मतदाता के नाम जोड़ने एवं 18 से 19 वर्ष की आयु वाले मतदाता के नाम जोड़ने की कार्यवाही नहीं की गई और इस सम्बन्ध में सुपरवाइजर के माध्यम से सूचना देने के उपरान्त भी इनके द्वारा नामावली में नाम जोड़ने की कार्यवाही नहीं की गई। इस कारण उक्त सेवकों को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी कर लिखित में जवाब मय साक्ष्य के मांगा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE