देवास। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले एक जनवरी 2023 की स्थिति में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की जानकारी दी। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की सीडी भी प्रदान की गई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भातरीय जनता पार्टी से मनोहर जाधव, कॉग्रेस से डॉ. मंसूर शेख, बीएसपी से संजय सांगते उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने बताया कि 05 जनवरी 2023 की स्थिति में जिले में 11 लाख 79 हजार 831 मतदाता है। जिसमें 06 लाख 06 हजार 370 पुरूष, 05 लाख 73 हजार 446 महिला एवं 15 अन्य मतदाता है। जिले में 18 से 19 वर्ष के 29 हजार 382, 20 से 29 वर्ष के 02 लाख 84 हजार 379, 30 से 39 वर्ष के 02 लाख 85 हजार 48, 40 से 49 वर्ष के 02 लाख 39 हजार 794, 50 से 59 वर्ष के 01 लाख 72 हजार 351, 60 से 69 वर्ष के 01 लाख 01 हजार 989, 70 से 79 वर्ष के 46 हजार 774, 80 से अधिक वर्ष के 20 हजार 114 मतदाता है।
बैठक में बताया गया कि सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 27 हजार 520 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 76 हजार 679 पुरूष, 01 लाख 09 हजार 840 महिला एवं 01 अन्य मतदाता है। देवास विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 74 हजार 411 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 39 हजार 565 पुरूष, 01 लाख 34 हजार 842 महिला एवं 04 अन्य मतदाता है। हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 01 हजार 740 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 03 हजार 279 पुरूष, 98 हजार 457 महिला एवं 04 अन्य मतदाता है। खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 23 हजार 17 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 19 हजार 134 पुरूष, 01 लाख 10 हजार 882 महिला एवं 01 अन्य मतदाता है। बागली विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 46 हजार 143 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 26 हजार 713 पुरूष, 01 लाख 19 हजार 425 महिला एवं 05 अन्य मतदाता है।
फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत जिले में 53 हजार 418 नये मतदाता जोडे गये है। जिसमें 24 हजार 599 पुरूष, 28 हजार 817 महिला मतदाता एवं 02 अन्य मतदाता है। जिले में 15 हजार 425 मतदाताओं को नाम निरसित किया गया। जिसमें 07 हजार 176 पुरूष, 08 हजार 249 महिला मतदाता शामिल है। जिले में फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में 15 हजार 289 मतदाताओं ने संशोधन किया गया है। जिसमें 08 हजार 801 पुरूष, 06 हजार 487 महिला एवं 01 अन्य मतदता शामिल है। जिले के सभी बीएलओ 05 जनवरी को अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित होकर चुनाव पाठशाला का आयोजन कर अपने मतदान केंद्र की सूची का वाचन करेंगे। वाचन के दौरान नये जोड़े गये नामों की जानकारी, निरसित किए गए मतदाताओं की जानकारी तथा संशोधन की जानकारी से संबंधितों को अवगत करायेंगे। जिलें में 1399 मतदान केन्द्र बनाये गये है। जिसमें सोनकच्छ विधानसभा में 289, देवास विधानसभा में 280, हाटपिपल्या विधानसभा में 252, खातेगांव विधानसभा में 286 तथा बागली विधानसभा में 292 मतदान केन्द्र बनाये गये है। जिले में नवीन मतदाता के लिए वोटर आईडी कार्ड तथा संशोधन के पश्चात वोटर आईडी कार्ड मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्पीड पोस्ट के माध्यम से दिये गये निवास के पते पर निरूशुल्क प्राप्त होंगे।
बैठक में बताया गया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के लिए 01.01.2023 की अर्हता तिथि को दृष्टिगत रखते हुए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फोटो निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 09 नवम्बर को किया गया। दावे आपत्ति 08 दिसम्बर तक प्राप्त किये गयें। दावा आपत्ति का निराकरण 26 दिसम्बर को किया तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन आज 05 जनवरी 2023 को किया किया गया है। जिले में दावा आपत्ति के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र के क्षेत्र में विशेष केम्प आयोजित किये गये थे। जिसमें बीएलओ द्वारा नामावली के वाचन के साथ-साथ डोर-टू-डोर भ्रमण भी किया गया।