देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में पेंशनरो की समस्याओं के संबंध में पेंशनर संघ के साथ बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिला कोषालय अधिकारी नेहा कल्चुरी, सीएमएचओं डॉ एमपी शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी एचएल खुशाल, पेंशनर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि सभी पेंशनर डिजिटल पेंमट सुविधा का लाभ उठाए। कलेक्टर गुप्ता ने कहा की सभी बैंक पेंशनरों का कार्य प्राथमिकता से करें। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि पेंशनरों के लिए अलग काउंटर बनाये, दवाईयों का निरूशुल्क वितरण करें। बिजली विभाग को निर्देश दिये कि पेंशनरों के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था करें।
कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि जिला कोषालय अधिकारी पेंशन के प्रकरणों का एक माह में निराकरण करें। पेंशनर संघ के साथ हर तीन माह में बैठक करें। नये पेंशनरों की लिस्ट पेंशन संघ को मोबाईल नम्बर सहित उपलब्ध कराये। पेंशनरों को परिचय पत्र बनाकर दें। बैठक में पेंशनर संघ के पदाधिकारियों ने कोष एवं लेखा संबंधित लम्बित कार्याे के लिए तीन दिन का शिविर लगाकर निराकरण करने के लिए कहा। जिस पर कलेक्टर गुप्ता ने जिला कोषालय अधिकारी को तीन दिन का विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिये। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि सभी विभाग सेवा निवृत्ति के प्रकरण एक माह पूर्व ही अनिर्वाय रूप से तैयार कर पेंशन कार्यालय में जमा करें। अर्जित अवकाश, जीआईएस, एफबीएफ, सामान्य भविष्य निधि का भुगतान करें।