उज्जैन। स्वामित्व योजना के अन्तर्गत गांव में स्थित भूमि और मकान के मालिकाना हक के पत्र मिलने से हितग्राहियों को काफी प्रसन्नता हो रही है। ग्राम छायन निवासी शोभाराम मालवीय ने कहा कि जमीन का मालिकाना हक मिलने से अब वे जमानत दे सकेंगे तथा बैंक से लोन भी ले सकेंगे। इसके अलावा दूसरे काम जो सम्पत्ति से सम्बन्धित हैं वे भी आसानी से किये जा सकेंगे। किसान कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष मिलने वाले 10 हजार रुपये से भी किसानों को काफी सहायता मिल रही है। इससे छोटे किसानों को काफी सहारा मिलता है। वे अपनी कई आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं। इसके लिये शोभाराम मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।