सरवानिया महाराज। पश्चिम क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी लिमिटेड के उपकेंद्र सरवानिया महाराज के आमलीभाट विधुत फीडर के समस्त उपभोक्ता ध्यान दे। 7 जनवरी 2023 को 11 केवी आमलीभाट सिचांई लाईन का मेनटेनेंस होने के कारण आमलीभाट, बरखेड़ा चौहान, आमलीचक, गादोला व सरवानिया महाराज के कुछ ट्रांसफार्मर की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
उपकेंद्र जेई प्रवीण कुमार सांवलिया ने बताया कि आमलीभाट 11 केवी विद्युत लाईन प्रातः काल 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेनटेनेंस के चलते बंद रहेगी तथा इसी 11 केवी से सरवानिया महाराज के कुछ ट्रांसफार्मर जुडे होने के कारण उनकी बिजली भी बाधित रहेगी। समय आवश्यकता अनुसार घटया बढ़ाया जा सकता है।