नीमच। जिले में एनीमिया कम करने के लिए जिला पंचायत नीमच के सीईओ गुरूप्रसाद के मार्गदर्शन में महिला एंव बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है। इसके लिए प्रत्येक मंगलवार को कक्षा एक से 8 तक के सभी विद्यार्थियों को आयरन की गोली का सेवन विद्यालयों में काराया जा रहा है। साथ ही इसकी रिपोर्ट ली जाकर, सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। गत मंगलवार को जिले की सभी शालाओं में दर्ज 59 हजार 247 तथा उपस्थित 45 हजार 202 में से 45 हजार 113 बच्चों को आयरन की गोली खिलाई गई। अनुपस्थित रहे बच्चों को बुधवार को गोली खिलाई गई। छह माह में एक बार पेट मे कीडे मारने की दवाई इल्बन्डाजोल का वितरण भी विद्यार्थियों को किया जा रहा है। इस प्रकार शासन के निर्देशानुसार जिले को एनीमिया मुक्त करने के लिए संयुक्त विभागीय प्रयास सतत जारी है।