नीमच। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ लेकर नीमच निवासी हर्षलता ने अपने घर पर स्वयं का पार्लर स्थापित कर, उसका सफल संचालन कर रही है। अब वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गई है। पीएम स्वनिधि योजना ने हर्षलता को स्वयं का रोजगार स्थापित करने में बडा सहारा दिया है।
नीमच निवासी 36 वर्षीय हर्षलता अपने घर पर पार्लर का व्यवसाय करती थी। यही उसकी आजीविका का साधन था। अपने छोटे पार्लर को वह बढाना चाहती है। अपने व्यवसाय को बढाने मे पीएम स्वनिधि योजना ने उसकी मदद की। इस योजना के तहत हर्षलता ने 10 हजार रूपये का बैंक ऋण लिया और अपने पार्लर व्यवसाय को बढाया, इससे उसकीआमदनी में भी वृद्धि हुई है। अब वह अपने व्यवसाय व घर परिवार का अच्छे से संचालन कर रही है। उसने 10 हजार रूपये का ऋण जमा करा दिया है। अब पुनः 20 हजार रूपये का ऋण ले रही है, जो हर्षलता को अपने व्यवसाय को ओर भी बढाने में मददगार होगा। हर्षलता ने पी.एम.स्वनिधि योजना से मिले लाभ के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।