नीमच। अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल द्वारा आदिवासी वर्ग हेतु टंट्या मामा अर्थिक कल्याण योजना तहत अनुसूचित जाति वर्ग के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना, स्व-रोजगार स्थापित करने हेतु शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता एवं महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत 18 से 55 वर्ष आयु के बेरोजगार युवक युवतियों को स्वंय का रोजगार स्थापित करने के लिए 10 हजार से एक लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना तहत 5 वर्ष के लिए तथा प्रचलित दर से गांरटी शुल्क भी शासन द्वारा देय है।
जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकाधिक बेरोजगार युवक युवतियों को स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध हो सके, इस उद्देश्य से जिले में स्व-रोजगार शिविरों का आयोजन ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। ग्राम पंचायत भवन रेवली देवली, बिसलवास कला, दलपतपुरा, पिपल्याबाग, नेवड, केशरपुरा, सुवाखेडा एवं ग्राम पंचायत भवन कानाखेडा में 9 जनवरी 2023 को प्रातः 11 से 3 बजे तक स्व-रोजगार शिविरों का आयोजन किया गया है। शिविरों में छात्रावास अधीक्षकों को तैनात किया गया है।