नीमच। मप्र भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष हेमन्त तिवारी ने शुक्रवार को नीमच में जिला श्रम कार्यालय का निरीक्षण कर, श्रमिक कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होंने इस निरीक्षण के दौरान श्रम कार्यालय में स्वीकृत पद, रिक्त पद एवं पदस्थ स्टाफ की जानकारी ली।
कर्मकार मण्डल के अध्यक्ष तिवारी ने श्रम पदाधिकारी को निर्देश दिए कि वे जिले में ग्रेज्यूटी के लम्बित प्रकरणों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में निर्माण श्रमिकों के पंजीयन के कार्य में और तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि श्रम कार्यालय में कम्प्यूटर क्रय करने व कम्प्यूटर ऑपरेटर के लिए राशि मण्डल द्वारा जारी की गई है। नवीन वाहन की स्वीकृति भी जल्दी ही जारी की जा रही है।