नीमच। जिले की मनासा थाना पुलिस ने पोस्ट आफीस में गबन करने वाले एक 3 हजार रूपये के ईनामी फरार बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो गुम इंसानों को भी दस्तयाब किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा अपराधों में फरार आरोपियों को गिरफ्तारी करने तथा लंबित गुमइंसान को बरामद करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था, जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, एसएस कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा विगत दिनों पोस्ट आफीस में गबन करने वाले 3 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया तथा अलग- अलग स्थानों से गुमषुदा दो गुमइंसान महिला को सुरक्षित दस्तयाब किया है।
पुलिस ने अधिकारियों ने बताया कि दिनांक 10.10.2017 से पोस्ट आफीस शाखा आंत्री माता में पदस्थ डाकिया सुरेश द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना में लोगों से किस्ते लेकर उसे डाकघर में जमा नहीं कर गबन किया गया, जिस पर दिलीप कुमार पिता व्यंकटलाल गुप्ता उम्र 53 साल निवासी सहायक डाक अधीक्षक डाकघर मंदसौर की ओर से थाना मनासा पर अपराध क्रं 456/2022 धारा 409 भादवि का पंजीबद्ध कर
आरोपी सुरेश पिता गज्जु भूरिया जाति भील उम्र 29 साल निवासी कुंदनपुर थाना राणपुर जिला झाबुआ हाल सेमली थाना पिपल्या मण्डी की तलाश की गई जो घटना दिनांक से अपनी सकुनत से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा 3 हजार रूपये की ईनामी उदघोषणा भी की गई थी।
थाना मनासा की विशेष पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी सुरेष पिता गज्जु भुरीया जाति भील उम्र 29 साल निवासी कुंदनपुर थाना राणपुर जिला झाबुआ हाल सेमली थाना पिपल्यामण्डी को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय मनासा मे पेष किया गया। जिससे पी आर लेकर पूछताछ की जा रही हैं।
गिरफ्तार आरोपी-
सुरेष पिता गज्जु भुरीया जाति भील उम्र 29 साल निवासी कुंदनपुर थाना राणपुर जिला झाबुआ हाल सेमली थाना पिपल्यामण्डी।
गुमइंसान दस्तयाब-
थाना मनासा के गुमइंसान क्रं 105/2022 में गुमशुदा आशा (परिवर्तित नाम) काछी मोहल्ला मनासा से दिनांक 30.12.2022 से अपने घर से लापता थी जिसे सुरक्षित दस्तयाब किया गया है। इसी प्रकार गुमइंसान क्रं 01/2023 गुमषुदा आयषा (परिवर्तीत नाम) महागढ से दिनांक 01.01.2023 से अपने घर से लापता थी जिसेे सुरक्षित दस्तयाब किया जाकर माता पिता के सुपुर्द किया गया है।
सराहनीय कार्य-
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम उनि फतेह सिंह अंाजना, उनि भोपालसिंह, प्रआर आर नरेन्द्र नागदा, प्रआर लालसिंह, प्रआर विजय गुनेरा, आर लोकेश मालवीय, आर पंकज भलवारा, आर अनिल असवार, आर अनिल धाकड, मआर पूजा शक्तावत, मआर प्रिया पाटीदार, मआर खुशबु, मआर शेफाली व सेनिक घनश्याम का विशेष योगदान रहा।